NEWS127, हरिद्वार
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार में डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में क्लस्टर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्तृ समिति द्वारा प्रतिवर्ष क्लस्टर, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा का विकास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने ध्वजारोहण एवं डीएवी गान के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीएवी संस्थाओं का सदैव यह प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी समान महत्व दिया जाए। उन्होंने कहा कि डॉ. पूनम सूरी का स्पष्ट मत है कि स्वस्थ एवं सशक्त शरीर ही स्वस्थ एवं विकसित मस्तिष्क का आधार होता है।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने डीएवी के खेल संयोजक एवं पब्लिक स्कूल निदेशक डॉ. वी. सिंह का भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके कुशल निर्देशन एवं तकनीकी नवाचारों के कारण खेल प्रतियोगिताओं का संचालन अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुगम हुआ है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा खेल भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से टीम भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन कार्तिकेय सैनी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई।

इस प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार, बीएमडीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार, डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून तथा डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार सहित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता परिणाम
हैंडबॉल
बालक वर्ग में अंडर-19 डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल प्रथम, द्वितीय डीएवी कोटद्वार, अंडर-17 डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार प्रथम, डीएवी कोटद्वार द्वितीय
बास्केटबॉल
बास्केटबॉल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार ने ज़ोनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। अंडर-17 और अंडर-19 के बालक वर्ग में डीएवी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून की टीम्स दूसरे स्थान पर रहीं।

स्किपिंग रोप में अंडर-14 के बालक एवं बालिका वर्ग में डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की टीम ने ज़ोनल खेलों के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
लॉन टेनिस में अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की टीम ने अपना स्थान ज़ोनल लेवल के खेल के लिए सुनिश्चित किया।
तीरंदाजी

अंडर-14 में डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार के कबीर वर्मा प्रथम, यथार्थ किमोठी द्वितीय, मनन चौहान तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में कोटद्वार के भार्गव रावत प्रथम, जगजीतपुर हरिद्वार के श्लोक सक्सेना द्वितीय, सक्षम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में देहरादून डीएवी के सिद्धार्थ ने ज़ोनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए अपना नाम सुनिश्चित किया।

बैडमिंटन
बालिका वर्ग के अंडर-14 में जगजीतपुर (हरिद्वार) की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। डीएवी डिफैंस कॉलोनी, देहरादून की टीम दूसरे एवं डीएवी विज्ञान विहार, देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। एकल श्रेणी में भी डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार की स्वस्तिका, डीएवी डिफेंस कॉलोनी देहरादून की देविषी दूसरे व डीएवी विज्ञान विहार, देहरादून की अर्निका अमोला तीसरे स्थान पर रही।

बालक वर्ग के अंडर-14 में जगजीतपुर (हरिद्वार) की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। डीएवी डिफैंस कॉलोनी, देहरादून की टीम दूसरे स्थान पर रही। एकल श्रेणी में डीएवी डिफेंस कॉलोनी देहरादून के सक्षम रौतेला पहले, डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार के आरव बाटला दूसरे और डीएवी कोटद्वार के दिव्यांशु तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 के बालक वर्ग में डीएवी जगजीतपुर, हरिद्वार की टीम ने पहला और बीएमडीएवी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल श्रेणी में डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार के तनिष्क अरोड़ा पहले, बीएमडीएवी की वंश अग्रवाल दूसरे और डीएवी कोटद्वार के पार्थ तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 के बालिका वर्ग में डीएवी डिफैंस कॉलोनी, देहरादून की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। डीएवी जगजीतपुर की टीम ने दूसरा और डीएवी विज्ञान विहार, देहरादून की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल श्रेणी में डीएवी, डिफेंस कॉलोनी, देहरादून की दिव्यांशी असवाल पहले, डीएवी विज्ञान विहार, देहरादून की वैष्णवी कण्डारी दूसरे और डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अवधी गौड़ तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-19 के बालक वर्ग में डीएवी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। एकल श्रेणी में डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार के अतुल्य नेगी, डीएवी डिफेंस कॉलोनी देहरादून के आदित्य नेगी दूसरे और तरकश तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 के बालिका वर्ग में भी डीएवी डिफेंस कॉलोनी, देहरादून की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
शूटिंग में अंडर-14 के एकल बालक वर्ग में 10मीटर एयर पिस्टल में बीएमडीएवी, हरिद्वार के शौर्य कुमार सैनी प्रथम, डीएवी जगजीतपुर, हरिद्वार के भार्गव खली और यशराज सिंह ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 के एकल बालक वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट में डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार के आदित्य सिंह, नचिकेता आर्य और ध्रुव कुमार क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार के ही अभिनव यादव, अविराज सिंह और श्रेयांश रावत क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार के ही अंशुमन रावत, सुहान अरोड़ा क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर तथा बीएमडीएवी के सक्षम चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 बालक एवं बालिका के एकल वर्ग डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार की सभी टीम्स ने ज़ोनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए अपना सथान सुनिश्चित किया। अंडर-19 के टीम स्तर मे ंबीएमडीएवी, हरिद्वार के छात्रों ने ज़ोनल लेवल की प्रतियोगिता के लिए अपना सथान सुनिश्चित किया।
बालिका वर्ग में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार की लड़कियां मनस्वी शर्मा, सिमरन वालिया और अंशिका वर्मा अंडर-14 में और आराध्या चौधरी, अवन्तिका चौहान और साक्षी सिंह अंडर-17 में क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शीघ्र ही किया जाएगा, जबकि डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी अक्तूबर माह में डीएवी कॉलेज प्रबंधकर्तृ समिति, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।




