सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैम्पियनशिप में डीएवी जगजीतपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन








Listen to this article

पथ प्रवाह, हरिद्वार।
सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैम्पियनशिप का आयोजन 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक बलूनी पब्लिक स्कूल, बिजनौर में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


प्रतियोगिता की अंडर-14 कम्पाउंड (40 मीटर) श्रेणी में कबीर वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) तथा यथार्थ किमोठी ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।
टीम स्पर्धा में कबीर वर्मा, यथार्थ किमोठी, मनन एवं श्लोक सक्सेना की टीम ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता। इस शानदार उपलब्धि के साथ टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर की आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित किया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक (कोच) को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण तथा नियमित अभ्यास का परिणाम है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।