नवीन चौहान.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में रविवार की सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट में आठ लोगों के मरने की खबर सामने आयी है। हालांकि बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फैक्टरी में हुए विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोग मौके की ओर दौड़े और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
वहीं दूसरी ओर इस विस्फोट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि क्या ममता बनर्जी पूरे राज्य को शमशान बनाकर मानेंगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए, मौके पर लाशें बिखर गईं।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




