31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, जानिए किसे मिलेगी छूट, क्या रहेंगी शर्तें




नवीन चौहान
देश में लॉकडाउन 4.0 को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश के तीन राज्यों ने केंद्र सरकार की घोषणा से पहले ही अपने यहां लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया था। जिन तीन राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया उनमें महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और तमिलनाडू शामिल है। बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था। इसके चलते आम जनजीवन के साथ-साथ तमाम आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी थम गई थी।
देश में लॉकडाउन 4.0 को लागू करने के दौरान कुछ रियायतें भी दी गई है। मॉल,  रेस्टारेंट आदि अभी पहले की तरह ही बंद रहेंगे। केंद्र सरकार रविवार शाम को लॉकडाउन को विस्तार देते हुए इसके चौथे चरण का एलान किया। अब देश में लॉकडाउन 31 मई तक लागू रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *