RJ: रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की मौत से फैंस गहरे सदमे में




Listen to this article

न्यूज 127.
मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने सुसाइड कर लिया। उनका शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। पुलिस का कहना है कि सिमरन ने आत्महत्या की है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिजनों का कहना है​ कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान दिख रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरजे सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। उसके फैंस को इस खबर से धक्का लगा है। कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर उसने यह कदम क्यों ​उठाया।

सिमरन को जम्मू कश्मीर की धड़कन के नाम से भी जाना जाता था। उसके इंस्ट्राग्राम पेज पर 6 लाख से भी अधिक फालोअर थे। उसने अपनी आखिरी पोस्ट 13 दिन पहले की थी। वह गुरूग्राम में एक किराये के मकान में अपने दोस्तों के साथ रहती थी।