पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए किया गंगा पूजन, कार्यकर्ताओं में जोश, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। देहरादून के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुष्ठ रोगियों को राशन सामग्री व कंबल वितरित किए गए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपनी शुभकामनाएं दी। हरिद्वार से अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचे भाजपा नेता प्रमोद खारी ने केक काटकर और शॉल ओढ़ाकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर परिवार संग गंगा पूजन किया और प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन 20 दिसंबर की सुबह ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उनके आवास की ओर कूच कर गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी—अपनी भावनाओं के साथ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं प्रेषित की। फूलमालाओं से उनका स्वागत किया गया केक काटकर जश्न मनाया। त्रिवेंद्र सिंह रावत की ईमानदारी और सरल व्यक्तित्व व बेदाग छवि के चर्चे रहे।

वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे पहले नालापानी के केएम कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ रोगियों के साथ मनाया जन्मदिन मनाया। वही कुष्ठ रोगियों को राशन सामग्री व कंबल वितरित किया तथा उसके बाद बसुंधरा गार्डन बालावाला, देहरादून में रक्तदान शिविर के कार्यक्रम में शिरकत की।

गणपति वेडिंग प्वाइंट, भानियावाला, देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन
किया तथा वंचित परिवारों को कंबल और राशन वितरित किए। इस दौरान न्यूज127 से खास बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सेवा का संकल्प किया हुआ है और वही अनवरत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, रक्तदान व अंगदान मेरे जीवन के संकल्प है। वही आज भी करने है। नया साल उत्तराखंड व देश के लिए खुशहाली लेकर आए। पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं।

बैकडोर भर्ती पर उन्होंने कहा कि नियुक्तियां पूर्ण पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। त्रिवेंद्र सिंह रावत को शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वी राज चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी, अभय सिंह रावत, विपिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *