नवरात्रों में 11वीं बार यज्ञ कर समाज को दिया कन्या बचाने का संदेश




मेरठ। देवाशीष योग ट्रस्ट (रजि.) मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में कन्या बचाने हेतु संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कर्मयोगी आशीष शर्मा के योग केंद्र आई-2, पल्लवपुरम फेस-1 मेरठ में 11वीं बार भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया।

कर्मयोगी आशीष शर्मा ने बताया कि देश में हो रही कन्या भ्रूण हत्या, हमारी मां बहन बेटियों के साथ कुछ पापी मनुष्यों द्वारा अत्याचार/रेप, हत्या आदि घटनाओं को रोकने के लिए समाज को जागरूक रहना जरूरी है। कर्मयोगी आशीष शर्मा ने कहा कि यदि हम कन्या को नहीं बचाएंगे तो अष्टमी-नवमी वाले दिन कन्या पूजन हेतु कन्या कहां से लाएंगे?

संस्था के सचिव कुलवंत किशोर शर्मा ने बताया कि इस भव्य यज्ञ में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यज्ञ में कोलकाता से आई हुई रुचिन, लखनऊ की सरला कन्नौजिया, कु.शेफाली कन्नौजिया, दीपाली गुर्जर, उषा, शिखा जैन, रश्मि सक्सेना, परमजीत कौर, आशु, विमला देवी, रश्मि गुप्ता, अलका गुप्ता, रुपाली, निर्मला देवी, रीता, सुषमा शर्मा, आभा शर्मा आदि उपस्थित रही।

यज्ञ संपन्न होने पर संस्था के सचिव कुलवंत किशोर शर्मा ने सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए कहा​ कि हमें सनातन परंपराओं को जीवंत रखना होगा। अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए उन्हें अपनी परंपराओं का ज्ञान कराना होगा। तीज त्यौहारों पर यज्ञ के महत्व का युवा पीढ़ी को ज्ञान कराना होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *