68वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती क्लस्टर में उत्तराखण्ड पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक किये अपने नाम




सोनी चौहान
68वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती क्लस्टर में उत्तराखण्ड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने कुश्ती क्लस्टर में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित 6 पदक अपने नाम किये हैं।
24 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक मधुवन, करनाल हरियाणा में आयोजित हुई 68वीं All India Police Wrestling Cluster, 2019 में बॉडी बिल्डिंग में 100 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी अमित क्षेत्री ने स्वर्ण, 55 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी तिलोक सिंह ने स्वर्ण, 85 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी तेजिंदर सिंह ने रजत तथा 60 कि0ग्रा0 वर्ग में आरक्षी जितेंद्र थापा ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसके साथ ही बॉक्सिंग में प्लाटून कमान्डर कमला बिष्ट ने 60 कि0ग्रा0 वर्ग में स्वर्ण तथा महिला आरक्षी अंकिता पाठक ने 54 कि0ग्रा0 वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।
आज 2 मार्च को पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में डीजीएलओ अशोक कुमार ने सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।


अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *