नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार का दौरा कर यहां बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद हरिद्वार में जिन-जिन क्षेत्रों में भी विगत दिनों में भारी वर्षा से जलभराव हुआ है या बाढ़ आयी है, उनको आपदा क्षेत्र घोषित किया जायेगा।
सीएम ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखा जायेगा। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सघनता से तीव्रता से व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।
भविष्य में इस प्रकार की आपदा की पुनरावृत्ति रोकने एवं बचाव के लिए बाढ़ प्रबन्धन योजना पर कार्य किया जायेगा। जिसमें जल निकासी की व्यापक योजना तैयार कर कार्य कराना जाना एवं आवश्यकतानुसार छोटे पुलियों का निर्माण कराया जाना सम्मिलित है।
भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों के चैनेलाईज कराने का कार्य कराये जाने के कदम उठाये जायेंगे। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराया जायेगा।

- स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026: मेरठ में मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- नेशनल हाईवे पर श्यामपुर पुलिस और NHAI की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप
- मेरठ में खिलौनों के गोदाम में अवैध पटाखों का भंडारण: देहलीगेट पुलिस ने की छापेमारी, एक गिरफ्तार
- एमएलसी चुनाव-2026: मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा और पुलिस बल तैनात
- कैबिनेट की बैठक में 7412 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को मंजूरी, हरिद्वार में बनेगा केंद्रीय किचन


