नवीन चौहान.
बीकानेर के खाजूवाला में दलित छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर से खाकी को शर्मसार करने की घटना सामने आई है।
यहां एक हेड कांस्टेबल पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने पहले उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया।
पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने उसे थाने में बंद करने की भी धमकी दी थी।
- कटारपुर को ‘गौतीर्थ’ के रूप में विकसित करे सरकार: महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि
- भाजपा दौराला मंडल की मासिक बैठक में संगठन और बूथ मजबूती पर हुआ मंथन
- फेसबुक पर महिला सिपाही के प्रेम जाल में फंसा नेपाली चोर, 80 लाख की चोरी में 4 साल से था फरार
- DAV की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
- पैचवर्क कार्यों में ढिलाई पर जेई को नोटिस, सड़क मरम्मत पर नगरायुक्त की सीधी नजर


