केदारनाथ में हुई जमकर बर्फबारी, आज भी मौसम विभाग का अलर्ट




Listen to this article

नवीन चौहान.
प्रदेश में मंगलवार को भी जगह जगह बारिश हो रही है। पहाड़ों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, साथ ही अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों में जमकर बर्फ भी गिरी। केदारनाथ में भी जमकर बर्फबारी होने से चारो और बर्फ ही बर्फ दिखायी दे रही है।

आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

इसके साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में और गिरावट होने की संभावना जतायी गई है।