न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को गाडोवाली में रिंग रोड के पास अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार गाडोवाली हरिद्वार में रिंग रोड के सर्विस रोड पर सुन्नी पंजाबी द्वारा लगभग 4 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हरिद्वार सराय में रिंग रोड रेलवे फाटक से पहले रबीश अहमद द्वारा लगभग 08-10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रोहालकी हरिद्वार में रिंग रोड के सर्विस रोड पर सौरभ त्यागी द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध प्लॉटिंग कों पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।
एचआरडीए ने अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर




