न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की टीम ने शनिवार को अवैध निर्माणों और न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन के तहत बड़ी कार्रवाई की है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग और अदालती आदेशों को अमल में लाने की कार्रवाई पूरी की।
पहला मामला पुल जटवाड़ा स्थित कन्या गुरुकुल के आगे फ्लाईओवर के नीचे का है। यहाँ वाद संख्या UCMS/HRDA/C/0098/2023-24 में नामजद करन मल्होत्रा/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा किए गए अवैध निर्माण के आंशिक भाग को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस सहायता से सील कर दिया।
वहीं, दूसरी कार्रवाई सप्तसरोवर क्षेत्र में हुई। वाद संख्या UCMS/HRDA/C/0866/2024 में अक्षय मल्होत्रा को पूर्व में निर्गत सील आदेश (दिनांक 23 जुलाई 2026) के खिलाफ विपक्षी द्वारा माननीय न्यायालय/अध्यक्ष, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के समक्ष अपील संख्या 16/2025-26 दायर की गई थी।
इस अपील पर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा 29 अगस्त 2026 को आदेश जारी किए गए थे। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर माननीय न्यायालय के उक्त आदेश का पूरी तरह से अनुपालन कराया।


