एडीजी ने डीआईजी और एसएसपी के साथ लिया शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का जायजा




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मेरठ जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मेरठ परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मेरठ ने छठी वाहिनी पीएसी, मेरठ का दौरा कर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने ग्राउंड में अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) में सफल अभ्यर्थियों के लिए की गई प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित मातहतों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए।

दौरे के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को कोई असुविधा न हो।