इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी ने किया सावित्री मर्डर केस का खुलासा: अवैध संबंधों के चलते नूरहसन ने की हत्या





दीपक चौहान
इंस्पेक्टर प्रवीण को​श्यारी ने ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी नूरहसन ने सावित्री की हत्या अवैध संबंधों को बरकरार रखने के लिए की थी। जबकि साबित्री नूरहसन से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रही है। आरोपी नूरहसन ने पुलिस को चकमा देने के लिए मृतका का मोबाइल छिपा दिया। मोबाइल को सुबह 08 बजे तक चलाया। सभी इनकिमिंग काँल उठाकर उस पर महिला व बच्चे की आवाज बनाकर लोगों को भ्रमित करते रहा। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त तमाम सबूतों को जुटाकर आरोपी को सजा दिलाने की पुख्ता तैयारी कर रही है।
विदित हो कि चौकी प्रभारी दोराहा देवेन्द्र सिंह राजपूत को ग्राम कनौरा में ईदगाह के निकट साबिर हुसैन के गन्ने के खेत मे एक अज्ञात महिला का शव होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बाजपुर प्रवीण सिंह कोश्यारी मय फोर्स के मौके पर पहुचें। जहाँ पर पुलिस फोर्स के अतिरिक्त गाँव् के स्थानीय लोग भी एकत्र थे। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। उसके सिर तथा गले पर चोट के निशान थे। क्षेत्राधिकारी बाजपुर और पुलिस अधीक्षक काशीपुर के द्वारा भी घटनास्थल का मुआयना किया गया। महिला के परिजनों द्वारा शव की शिनांख्त सावित्री पत्नी भूप सिंह निवासी- ग्राम कनौरी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र-45 वर्ष के रूप मे की। उक्त महिला का दिनांक 28.05.2023 को सुबह घर से काम पर जाना और वापिस ना आना बताया। घटनास्थल पर फिल्ड यूनिट व डाँग स्क्वाड टीम को बुलाय़ा गया। जिनके द्वारा घटनास्थल के आस पास निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया गया। महिला उपनिरीक्षक रुचिका चौहान ने मृतक महिला सावित्री के पंचायतनामे की कार्यवाही कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतका के पुत्र नरेश के द्वारा उक्त संबन्ध मे थाना हाजा पर तहरीर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदम एफआईआर न0-254/2023 धारा-302 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक बाजपुर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर ने क्षेत्राधिकारी बाजपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर के नेतृत्व में घटना के अनावरण हेतु तत्काल चार टीमों का गठन किया गया।
टीम-01 इलैक्ट्रानिक सर्विलांस- उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी, का0 विनय, का0 दीपक, का0 कैलाश,
टीम 2- घटनास्थल के आसपास नशा करने वाले संदिग्धों से पुछताछ हेतु व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन हेतु 1-उपनिरीक्षक देवेंद्र राजपूत, 2- एसआई विजय सिंह, 02 कांस्टेबल चौकी दोराहा से।
टीम 3- मृतका के परिवार के सदस्यों का विवरण, पारिवारिक रंजिश, मृतका द्वारा मजदूरी के संबंध में या अन्य कोई विवाद के संबन्ध मे साक्ष्य संकलन हेतु।
1- उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी 02 कांस्टेबल चौकी दोराहा से।
टीम 4- घटनास्थल के आसपास में निवासरत श्रमिकों का सत्यापन, आसपास खेत स्वामी का विवरण, आस-पड़ोस में कार्यरत मजदूरों का विवरण से संबन्धि साक्ष्य संकलन हेतु। 1- एसएसआई गोविंद सिंह मेहता, 2- उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, 3- कॉन्स्टेबल भूपाल सिंह
मुकदमे की अग्रिम विवेचना मे जानकारी मिली की मृतका सावित्री पत्नी भूप सिंह उपरोक्त मकान बनाने मे ठेकेदार नूरहसन उर्फ नन्हे पुत्र मेंहदी हसन निवासी शिवनगर नगरपालिका सुल्तानपुर पट्टी के साथ पिछले लगभग 8 से 10 वर्षो से साथ मे काम कर रही थी दोनों के काफी नजदीकी संबन्ध भी थे। विगत कुछ दिन पुर्व से ही आपसी मनमुटाव के चलते सावित्री ने ठेकेदार नूर हसन के साथ काम करना छोड़ दिया। विवेचना मे मिले स्वतन्त्र गवाहों ने जानकारी दी की दिंनांक 28.05.2023 को सुबह प्रातः 09 बजे के लगभग सावित्री और ठेकेदार नूर हसन के बीच ग्राम कनौरा मे झगड़ा हुआ था। इस बावत ठेकेदार नूर हसन से प्रारम्भिक पुछताछ की गयी तो उसने झगड़ा होने और आपसी मनमुटाव होना के कारणों को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नही किया। और साथ ही साथ स्वयं को घटनास्थल पर होना नही बताया। जिस पर विवेचना मे उक्त नूर हसन संदिग्ध होना पाया गया। अन्य गवाहो के बयानो और पुछताछ से साथ ही साथ संदिग्ध और मृतका की काँल डिटेल और प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध नूर हसन की संलिप्तता होना प्रतीत हुआ इस आधार पर दिनांक-29.05.2023 को संदिग्ध नूर हसन उपरोक्त को पुछताछ के लिए बुलाय़ा गया जिसने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह मृतका के साथ पिछले काफी समय से रिलेशन मे था और पिछले कुछ दिनों से मृतका मुझसे दूर होती जा रही थी। जिस कारण उसने योजना बनाकर मृतका को दिनांक-28.05.2023 को दोपहर करीब 12.00 बजे कनौरा चौक से अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर घटनास्थल पर ले गया। और सर्वप्रथम उसके साथ मारपीट की और उचें टिले से धक्का दे दिया। जिससे सावित्री देवी बेहोश हो गयी और उसने ब्लेड से सावित्री देवी का गला काट दिया और फिर शव को पत्तियों से ढककर अपने घर चला गया। मृतका को मोबाईल फोन व पर्स ले लिया मारपीट के दौरान मृतका के चप्पल, चूड़ी, कपड़े के टुकड़े, घटनास्थल के पास छुपा दिये। और घटना को दूसरा रुप देने के आशय से मृतका का पायजामा खोल दिया। अभियुकत् द्वारा शातिराना अंदाज मे मृतका के फोन को अपने पास रखकर दिनांक-29.05.2023 को सुबह 08 बजे तक चलाया और उस पर आ रही सभी इनकिमिंग काँल उठायी और उस पर महिला व बच्चे की आवाज बनाकर लोगों को भ्रमित करते रहा अभियुक्त को हिरासत पुलिस मे लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद आला कत्ल ब्लेड, मृतका के चप्पल पहनी सूट का टुकड़े, मोबाइल फोन, पर्स जिसमें घर की चाबियां थी, अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने कपड़े बरामद किये गये।

नाम पता अभियुक्त-
नूर हसन उर्फ नन्हे पुत्र मेहन्दी हसन उम्र 36 वर्ष निवासी शिवनगर, नगर पालिका के पास सुल्तानपुर पट्टी कोतवाली बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *