नई दिल्ली।
युवा जनों के हृदय मंदिर में “शिव तत्व” की स्थापना से राष्ट्र का कल्याण हो इसी परम उद्देश्य से “कैलासी सेवा संघ” द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस व कैलास यात्रियों के लिये भी अनुकरणीय आर एन शर्मा श्रम आयुक्त दिल्ली मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक जितेंद्र महाजन, सहायक पुलिस आयुक्त शाहदरा विजय नागर, कुसुम तोमर, निगम पार्षद शिवानी पांचाल, कांग्रेस नेता कैलास जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगलसेन गौड़, संजय गौड़, निगम पार्षद मुकेश बंसल, धर्म निष्ठ समाजसेवी मनोज शर्मा, डॉ. सुरेंदर वर्मा, वरुण पुंडीर, राहुल शर्मा व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
संयोजक जितेश गौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और भगवान परशुराम जी के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आहृवान किया। भावी पीढ़ी को परशुराम जी के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया गया।