नवीन चौहान.
कांवडियों की सेवा में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दिन रात जुटी है। देर रात करीब 23:30 बजे कांगड़ा घाट में अचानक एक व्यक्ति गंगा स्नान करते हुए बेहोश हो गया, जिस कारण वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा।

आसपास के लोगों की चीख पुकार सुनते हुए एसडीआरएफ के जवान शिवम सिंह द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए पानी में तुरंत छलांग लगाई और बड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। जिसके पश्चात उसे फर्स्ट एड देकर स्थानीय पुलिस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। व्यक्ति की पहचान गौरव उम्र 26 साल सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




