कुम्भ 2021: सोमवती अमावस्या शाही स्नान पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी




नवीन चौहान.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवती अमावस्या पर शाही स्नान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। तय कार्यक्रम के अनुसार हरकी पैडी स्थित ब्रहमकुंड पर सबसे पहले ​श्री निरंजनी अखाड़ा स्नान करेगा।

श्री निर्माणी, दिंगबर और निर्मोही अणि अखाड़ा
तीनों अखाड़ों के संत 10.30 बजे प्रस्थान करेंगे और 11.15 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 11.55 बजे रोड़ी में सामान रखेंगे और शॉल पुल होकर 12.40 बजे ब्रह्मकुंड जाएंगे। 1.30 बजे तक स्नान करेंगे और दो बजे रोड़ी पहुंचेंगे। 3.10 बजे अखाड़ा पहुंचेंगे।

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन
12 बजे संत प्रस्थान करेंगे और एक बजे शंकराचार्य चौक होकर 1.30 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 2.10 बजे रोड़ी में सामान रखने के बाद 2.50 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 3.20 तक स्नान करने के बाद 3.40 बजे रोड़ी पहुंचेंगे और 4.30 शंकराचार्य चौक होकर अखाड़ा जाएंगे।

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन
अखाड़े के संत 2.25 बजे प्रस्थान करेंगे और 3.25 बजे चंडी घाट जाएंगे। चार बजे रोड़ी से होकर 4.50 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 5.05 बजे तक स्नान करने के बाद 5.25 बजे रोड़ी वापस पहुंचकर 6.35 बजे अखाड़ा पहुंच जाएंगे।

श्री निर्मल अखाड़ा
2.15 बजे प्रस्थान करने के बाद 3.40 बजे चंडी घाट पहुंचेंगे। 4.20 बजे रोड़ी से होकर पांच बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेंगे। 5.25 बजे तक स्नान होगा और 5.50 बजे रोड़ी वापस आकर सात बजे अखाड़ा जाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *