न्यूज127
टिहरी जनपद के चर्चित लंबगांव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में दो और आरोपियों—सचिन पंवार और सुमित प्रसाद—को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों की संलिप्तता जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सामने आई। इससे पहले भी इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। ताजा कार्रवाई के बाद अब कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्वेता चौबे ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन विवेचना जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी साजिश और कारणों का खुलासा किया जा सके।
👉 इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।




