केतन हत्याकांड: आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार प्रतापनगर पहुंचे, बोले— दोषियों को नहीं मिलेगी राहत








Listen to this article


रिपोर्ट: गंगा शाह, नई टिहरी)
नई टिहरी/प्रतापनगर। केतन हत्याकांड को लेकर अनुसूचित जाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ने प्रतापनगर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

मुकेश कुमार ने कहा कि आयोग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

परिजनों से मिलने के बाद नई टिहरी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केतन हत्याकांड के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की त्वरित एवं पारदर्शी जांच करने की अपेक्षा जताई। साथ ही कहा कि अनुसूचित जाति आयोग पूरे प्रकरण की निगरानी कर रहा है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ा रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग की सदस्य सुनीता देवी, राजेन्द्र कोहली और सुभाष कोहली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।