नवीन चौहान.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखण्ड का लाल चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत शहीद हो गया। उनके शहीद होने से प्रदेश में शोक की लहर छा गयी।
लांस नायक के शहीद होने का दुःखद समाचार जैसे ही प्राप्त हुआ उनके परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने भी लांस नायक रूचिन सिंह रावत के शहीद होने की सूचना मिलने पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- किराये के भवन में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा, छह गिरफ्तार
- पुलिस लाइन में धूमधाम से मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बांटे गए कंबल
- भारतीय योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया 60वाँ स्थापना दिवस, योग साधना से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- एशियाई खेलों में पदक विजेता DSP पारुल चौधरी का इकलौता गांव में भव्य स्वागत
- राम माधव जी के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: त्रिवेन्द्र


