नवीन चौहान.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हर मोर्चे पर फील्डिंग सजा दी है. उनके कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं. मदन कौशिक इस बार रिकार्ड मतों से जीत के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
मदन कौशिक बड़े चुनावी रणनीतिकार माने जाते हैं। इस बार उनके ऊपर दोहरी जिम्मेदारी है। एक ओर जहां अपनी खुद की सीट पर रिकार्ड जीत का इतिहास बनाना है वहीं पार्टी को भी प्रदेश में दोबारा जीत दिलाकर सत्ता की कुर्सी पर काबिज कराना है।
यही वजह है कि वह दिनरात चुनाव प्रचार ओर पार्टी की जीत के लिए रणनीति बनाकर उसे पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्य में जुटे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में भी वह लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के मैंबर को भी जिम्मेदारी सौंप दी है। कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में तो जनता को बताया ही जा रहा है साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताकर जनता से वोट मांगे जा रहे हैं। मदन कौशिक स्वयं जनता के बीच जा रहे हैं। इस दौरान जनता को पूरा स्नेह और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।