मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा




नवीन चौहान.
मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल ने हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का एलान सदन में किया। कहा कि हाईकमान जो भी दायित्व देगा, सहर्ष स्वीकार है। हमने व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है। हमने जनता के हितों के लिए काम किया।

इससे पहले मंगलवार को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने हरियाणा में चौंकाने वाला फैसला लिया। जननायक जनता पार्टी (जजपा) से गठबंधन तोड़ते हुए मनोहर लाल की जगह प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया। आज सदन में नायब सिंह सैनी ने बहुमत भी साबित कर विश्वास हासिल कर लिया।

इसी घटनाक्रम के बीच पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन्हें कोई और जिम्मेदारी देने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *