Mohan Singh पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई




Listen to this article

शुभम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट समेत तमाम भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का संपूर्ण जीवन उत्तराखंड को समर्पित रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन भाजपा के लिए अपूणीय क्षति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गांववासी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिससे समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे। हरिद्वार के कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को लाया गया। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसडीएम अजयवीा सिंह, तहसीलदार रेखा आर्य व तमाम जन प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपने श्रद्या सुमन अर्पित किए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *