लिव इन रिलेशनशिप में रह रही मुंबई की युवती से दुष्कर्म




नवीन चौहान.
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही मुंबई की एक युवती ने अपने साथ दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुनिकीरेती थाना पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में मुंबई निवासी युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में केरल के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रविवार को महाराष्ट्र के मुंबई के बोरीवली निवासी एक युवती ने दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में केरल निवासी अतुल फ्रांसिस जकारिया के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक और शिकायतकर्ता युवती दोस्ती के बाद बीते अप्रैल महीने से एक होम स्टे में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि वह फरवरी महीने में योग सीखने के लिए तपोवन आई थी। यहां उसकी मुलाकात अतुल से हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। अप्रैल महीने से दोनों तपोवन स्थित एक होम स्टे मे लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

आरोप है कि कुछ दिन साथ रहने के बाद अतुल का व्यवहार अचानक बदल गया। वह उससे छोटी छोटी बातों पर लडने लगा। उसने तंग आकर घर वापस लौटने का फैसला किया। इसका अतुल ने विरोध किया। उसके साथ अतुल ने मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गईं

थाना निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक उप-निरीक्षक रीना नेगी द्वारा जांच के बाद मामले में दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

आरोपी की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद ली गई। रिपोर्ट दर्ज होने पर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी अतुल फ्रांसिस को गिरफ्तार कर लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *