NARENDRA TOMAR मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज चौहान जायेंगे





काजल राजपूत
भाजपा हाईकमान मध्य प्रदेश की कमान नरेंद्र सिंह तोमर को सौंप सकती है। जबकि शिवराज सिंह चौहान को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ाकर केंद्र की राजनीति में लाने की संभावना है।
भाजपा के राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा हाईकमान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। तीनों राज्यों की जीत के बाद भाजपा हाईकमान को लोकसभा चुनाव में जाना है। ऐसे में इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नामों को लेकर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा ने कई सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाकर एक अभिनव प्रयोग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का प्रयोग सफल साबित हुआ। ऐसे में अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपने की पूरी प्रबल संभावना बन चुकी है। जबकि विधायक बने शिवराज सिंह चौहान को आगामी लोकसभा चुनाव में उतारने की नई रणनीति पर चर्चा की जा रही है। फिलहाल यह जानकारी तो भाजपाई सूत्रों की है। अंतिम निर्णय तो नमो नमो अर्थात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही होगा। जिसके नाम का डंका समूचे विश्व में बज रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *