भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने नरेश बंसल, सांसदों को जिताने की चुनौती




नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नरेश बंसल की ताजपोशी हुई है। नरेश बंसल संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। मृदुभाषी नरेश बंसल ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का जनता में जमकर प्रचार किया। जनता में उनकी पकड़ और साफ छवि के चलते भाजपा हाईकमान ने उनको प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। नरेश बंसल के अध्यक्ष बनने से उनके समर्थक काफी खुश है। हरिद्वार से रोहित साहू, सुनील प्रजापति और सुशांत पाल व लव शर्मा ने इस खुशी का इजहार मिठाई बांटकर किया। वही नरेश बंसल ने लोकसभा के पांचों प्रत्याशियों की जीत दिलाने का भरोसा दिया है। भाजपा नेता सुनील प्रजापति ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल भाजपा को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक देंगे। उनकी सादगी और व्यवहार भाजपा के लिए संजीवनी का कार्य करेंगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय भट्ट को नैनीताल सीट से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद नये प्रदेश अध्यक्ष पद पर नरेश बंसल के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मोहर लगा दी। अमित शाह के निर्देशानुसान नरेश बंसल को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दी गई। जबकि धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की दायित्व सौंपा गया।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण मिश्रा ने संगठनात्मक नियुक्ति का पत्र जारी कर दिया। नरेश बंसल के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड के भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हरिद्वार के भाजपा के युवा नेता रोहित साहू, सुनील प्रजापति, सुशांत पाल, लव शर्मा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। रोहित साहू ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल पार्टी को मजबूत करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता भाजपाईयों का मनोबल बढायेगी। वही नरेश बंसल ने कहा कि लोकसभा की सभी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। वह पार्टी को मजबूत करेंगे और प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाकर लोकसभा भेजेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *