देहरादून, ऋषिकेश और कोलकाता तक नेता जी का नेटवर्क, सेक्स रिलेशन के बाद सम्मानित




नवीन चौहान
हरिद्वार के नेता जी का नेटवर्क हरिद्वार के बाद देहरादून, ऋषिकेश और कोलकत्ता तक फैला है। नेता जी ने महिलाओं और युवतियों को सेक्स रिलेशन के बाद सम्मानित करने की बात खुद स्वीकार की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वह सम्मानित करने से पूर्व महिलाओं और युवतियों को होटल के कमरे में बुलाते थे। जिसके बाद उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे। जिसके बाद उन महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता था। ऐसे कई सनसनीखेज खुलासे नेताजी ने खुद ही किए है। पूरा मामले मीडिया में तब आया जब एक युवती ने होटल के कमरे में जाने से इंकार कर दिया और नेता जी लगातार होटल के कमरे में पहुंचने का दबाब बनाते रहे।
उत्तरी हरिद्वार में नेता जी काफी चर्चाओं में रहे है। चुनाव लड़ने की भी कई बार इच्छा जाहिर कर चुके हैै। फेसबुक पर काफी सक्रिय रहते है। मानव अधिकारों की रक्षा करने के संगठन के मुखिया बनकर समाजसेवा की बात करते है।                              
हरिद्वार के एक नेताजी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है। नेता जी ने महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का दबाब बना रहे है। महिलाओं को अभद्र भाषा में गंदी-गंदी गालिया दे रहे है। उक्त नेताजी महिलाओं का उत्थान करने का दावा करते है। लेकिन हकीकत में नेताजी महिलाओं की जिंदगी से खिलबाड़ करते रहे है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद नेताजी की हकीकत सामने आ गई है।
बताते चले कि बीते कुछ दशकों में नेताजी की महत्वकांक्षा बहुत बढ़ गई थी। नेताजी ने पहले तो राजनैतिक पार्टियों का दामन थामा। खुद को जनता का हितैषी साबित करने का प्रयास किया। लेकिन वास्तविकता यह है कि नेताजी महिलाओं का शारीरिक शोषण करते है। महिलाओं को सम्मानित करने के बहाने होटल के कमरे में बुलाते है। जहां उनके साथ गलत कृत्य को अंजाम देते है। बीते दिनों एक महिला से संबंध बनाने का दबाब बनाया। जब महिला ने इंकार कर दिया तो उसको धमकी दी जाने लगी। उक्त महिला ने अपनी मनोदशा ठीक ना होने की गुहार लगाई। लेकिन नेताजी का दिल नही पसीजा। आखिरकार नेताजी के कृत्य से तंग आकर महिला ने अपना दर्द जगजाहिर कर दिया। नेता जी समाजसेवी होने का दंभ भरते है। महिलाओं को पुरस्कृत करते है। उत्तरी हरिद्वार में नेता जी का कार्यक्षेत्र है। आलीशान गाड़ियों में घूमते है। कई राज्यों में नेटवर्क बनाया हुआ है। फिलहाल पीड़ित महिलाओं ने नेता जी के कृत्यों को उजागर करना शुरू कर दिया है। नेता जी की कई ओडियो भी वायरल हो गई है। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *