विपक्ष को बर्दास्त नहीं हो रहा देश का विकास, लोग जान चुके सच्चाई: तेलूराम




जोगेंद्र मावी
हरिद्वार के भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने स्वागत कार्यक्रम में कहा कि भाजपा की सरकार ने देश का विकास किया है। लेकिन विपक्ष में रहे लोगों ने जो सत्ता में रहकर मलाई साफ की है, वे छिन जाने पर बर्दास्त नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही दलितों, गरीबों एवं वंचितों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने दलितों को जो सम्मान दिया है वह अन्य किसी पार्टी ने नहीं दिया।
रविवार को ग्राम सलेमपुर महदूद में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ऋषिपाल के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान एवं मनोनीत नगर निगम पार्षद प्रिंस लोहट का भव्य स्वागत किया गया। तेलूराम प्रधान ने कहा कि भाजपा ने दलितों, वंचितों और गरीबों को मुख्यधारा में लाने का सराहनीय काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिनमें उज्जवला योजना, उजाला योजना, अटल आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाते योजना आदि से उनके जीवन में बदलाव आया है। वहीं दूसरी ओर किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि योजना, किसान पेंशन योजना और सैनिकों के सम्मान में वन रैंक वन पेंशन योजना और देव भूमि उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड (चार धाम) योजना, नमामि गंगे योजना आदि योजनाओं का क्रियान्वयन करके भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने का कार्य किया है। इस दौरान रघुवीर सिंह, राहुल, सतीश कुमार, मेघराज, हंसराज कटारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री राव अबरार, सुशील कुमार, मोनू कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान का स्वागत करते हुए नेता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *