न्यूज 127.
पद्मविभूषण और देश के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वर्ली श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रतन टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया।

रतन टाटा की अंतिम यात्रा के वर्ली श्मशान घाट पहुंचने पर उनके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा वाहन से उतारा और श्मशान घाट के अंदर ले गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ली श्मशान घाट पहुंचे हैं। यहां पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार होगा।