न्यूज 127. हरिद्वार।
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस बड़ी कार्यवाही कर रही है। आप्रेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने एक गैंगस्टर और एक पांच हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर पांच हजार के इनामी शहजाद पुत्र रफीक निवासी ऐथल व गैंगस्टर जब्बार पुत्र जरीफ निवासी बौडाहेडी थाना पथरी को गिरफ्तार किया। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएसआई उपेन्द्र सिंह, एसआई महेन्द्र पुंडीर और कांस्टेबल राकेश नेगी, सुशील कुमार, नवीन कुमार शामिल रहे।




