शराब परोसने वाले होटल/ रेस्टोरेंंट मालिकों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 06 होटल मालिक गिरफ्तार





अक्षिता रावत
पुलिस ने शराब परोसने वाले होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने छह मालिकों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दिलीप कुंवर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब परोसने वाले होटल/ रेस्टोरेंट के मालिकों/ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने वालों, हुड़दंग/उपद्रव/शांति व्यवस्था भंग कर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को आदेशित किया। थाना रायपुर पुलिस ने थाना क्षेत्रों में शराब परोसने वाले होटल/ रेस्टोरेंट मालिको/ संचालकों, सार्वजनिक स्थलो में शराब पीने वालों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
भियान के दौरान थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में चार अलग- अलग टीमें गठित की। गठित पुलिस टीमों द्वारा मालदेवता, चुना भट्टा, सोडा सरोली थाना रोड, रिंग रोड तथा मयूर विहार क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी होटल/ रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा 06 होटल/ रेस्टोरेंट मालिकों को बिना लाइसेंस परमिट के शराब पिलाने पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी 06 मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों होटल रेस्टोरेंट में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 26 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 8000 जुर्माना वसूला गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- विजेंदर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम पोस्ट ऑफिस सेंड तहसील गजा टिहरी गढ़वाल उम्र 45 वर्ष
2- गब्बर सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी राणा गेस्ट हाउस रिंग रोड गढ़वाली कॉलोनी उम्र 40 वर्ष
3- ध्रुव सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी नियर सहस्त्रधारा हेलीपैड, उम्र 24 वर्ष

  1. सुरेन्द्र डंगवाल निवासी ग्राम करौंदी पोस्ट मैंरी प्रताप नगर थाना लमगांव टिहरी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष
    5- चतर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गली नंबर 1 वाणी विहार रायपुर उम्र 48 वर्ष
    6 रजत भंडारी पुत्र रविंदर सिंह निवासी रायपुर विक्रम स्टैंड उम्र 23 वर्ष

पुलिस टीम:-
टीम प्रभारी -थानाध्यक्ष कुंदन राम
1- वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी
हेड कांस्टेबल सतीश
कांस्टेबल भुवनेश
2- उप निरीक्षक राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी मालदेवता
चीता मालदेवता
3- उप निरीक्षक राजेश असवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार
चीता 48
4- उप निरीक्षक रमन बिष्ट
उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी
चीता 46
चीता 47
चीता कर्मचारीगण थाना रायपुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *