पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे प्रमोद खारी





नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए भाजपा का युवा और कददावर नेता प्रमोद खारी दिन रात लक्सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी जाति और धर्म के लोगों को भाजपा में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है। भाजपा की रीति—नीतियों से जनता को वाकिफ कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को परिचित कराया जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ता जा रहा है।
बताते चले कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से प्रमोद खारी लक्सर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे है। क्षेत्रवासियों के घर—घर पहुंच रहे है और उनकी समस्याओं का निवारण कर रहे है। बीते दिनों मुस्लिम धर्म के एक बड़े वर्ग ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास जताया। युवा और उत्साही नेता भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपने जनसंपर्क अभियान में गति प्रदान की और लोगों से मिलने का सिलसिला तेज किया। देर रात्रि तक ग्रामीण क्षेत्रवासियों के घरों तक पहुंचना और उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने में प्रयासरत रहने की कार्यशैली दिखाई दी। प्रमोद खारी ने बताया कि उनका मिशन साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को लक्सर से अधिक से अधिक मतदान कराना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा लक्सर सीट हार गई थी। लेकिन लो​कसभा चुनाव में भाजपा को यहां से सर्वाधिक वोट मिलेंगे। उनके प्रयासों से जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा का काफी फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा कर रहे है। जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *