होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा, 7 गिरफ्तार, दो पीड़िता रेस्कयू की गई




मेरठ।
एक होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा किये जाने की सूचना पर एएचटीयू और थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के अंदर से महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एएचटीयू की टीम ने दो युवतियों को रेस्क्यू किया।

पुलिस के मुताबिक क्षेत्राधिकारी कैण्ट/ए0एच0टी0यू0 के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ए0एच0टी0यू0 मय पुलिस टीम द्वारा थाना टीपीनगर पुलिस के सहयोग से दिनांक-10/04/2023 को HOTEL U.B.INN सी-536 सैक्टर -01 वेदव्यासपुरी बालाजी कॉम्पलैक्स के पीछे सुभारती यूनिवर्सिटी के विपरीत थाना टी0पी0नगर जनपद मेरठ में प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गयी।

छापेमारी के दौरान पाया गया कि होटल में लड़कियों व ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार का कार्य किया जा रहा था। मौके पर 7 अभियुक्तगण (महिला व पुरुष) को गिरफ्तार किया गया व 2 पीडिता का रेस्क्यू किया गया। इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

पुलिस टीम का विवरण-

  1. पूनम सिरोही क्षेत्राधिकारी कैण्ट/ए0एच0टी0यू0 जनपद मेरठ मय हमराही कर्मचारीगण।
  2. प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह थाना ए0एच0टी0यू0 जनपद मेरठ।
  3. उ0नि0 राजवीर सिंह थाना ए0एच0टी0यू0 जनपद मेरठ।
  4. उ0नि0 उ0नि0 इन्द्रेश विक्रम सिंह थाना टीपीनगर जनपद मेरठ।
  5. म0है0का0 561 नीतू तालान थाना ए0एच0टी0यू0 जनपद मेरठ।
  6. है0का0 426 ऊधम सिंह थाना ए0एच0टी0यू0 जनपद मेरठ।
  7. है0का0 1232 सुशील कुमार थाना टीपीनगर जनपद मेरठ।
  8. म0का0 1088 जौहरा परवीन थाना ए0एच0टी0यू0 जनपद मेरठ।
  9. का0 2677 राहुल कुमार थाना टीपीनगर जनपद मेरठ।
  10. हो0 गार्ड 1528 मंगूलाल थाना टीपीनगर जनपद मेरठ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *