नवीन चौहान.
हरिद्वार पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर वहां चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो युवतियों को बरामद किया है, जबकि अवैध देह व्यापार कराने के आरोप में सेंटर संचालक समेत दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी सेंटर संचालक बाहर से लड़कियों को बुलाकर यहां देह व्यापार का धंधा चला रहा था।
कोतवाली गंगनहर पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों की जांच हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा गंगनहर क्षेत्रांतर्गत गणेशपुर चौक के पास K-TEN स्पा सेंटर में मसाज कराने की आड़ में बाहर से लड़कियां बुलवाकर देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी करते हुए K-TEN स्पा सेंटर के मालिक अनुज और 2 य युवकों को हिरासत में लिया। स्पा सेंटर से 2 युवतियों को भी बरामद किया गया, आरोप ये लड़कियों भी धंधे में लिप्त थी।
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0- 421/2023 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार पंजीकृत किया है। हिरासत में लिए अभियुक्तों के नाम अनुज पुत्र भोपाल सिंह निवासी मलकपुर थाना किराना जिला शामली उ0प्र0, मनोज पुत्र हरपाल निवासी ग्राम झबड़पुर थाना पुरकाजी मुजफ्फर नगर उम्र 28 वर्ष, पुलकित पुत्र राधेश्याम निवासी आवास विकास रूड़की थाना कोतवाली रूड़की जनपद हरिद्वार है।
पुलिस टीम का विवरणः-
1- व0उ0नि0 प्रदीप तोमर
2- हे0का0 167 बृजकिशोर
3- का0 1106 लाल सिंह
4- म0का0 1044 रोमा

- मेरठ पुलिस ने जेल चुंगी से सब्जी मंडी तक हटवाए ठेले और दुकानें
- मेलाधिकारी सोनिका के सख्त निर्देश, नई सीवरेज लाइन बिछाने पर लगी रोक
- SDIMT के छात्रों ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खटीमा को 108.84 करोड़ की विकास सौगात, गौशाला का लोकार्पण
- रानीपुर विधायक आदेश चौहान की पहल पर आंतरिक सड़कों का निर्माण शुरू


