शपथ लेने से पहले पूर्व मुख्यमंत्रियों और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे पुष्कर सिंह धामी




नवीन चौहान
प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले रविवार को दिन में पुष्कर सिंह धामी ने निर्वतमान मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इनके अलावा मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई।

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी के बसन्त विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उनसे भी काफी देर बातचीत के बाद प्रदेश के विकास को लेकर बातचीत कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके डालनवाला स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की। सतपाल महाराज से भी पुष्कर सिंह धामी ने काफी देर तक बातचीत की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *