नवीन चौहान
एक 15 साल की किशोरी को जबरन बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी व उसकी सहयोगी महिला पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद आरोपियों की मुसीबत बढ़नी तय है। घटना पथरी थाना क्षेत्र की है।
कार्यवाहक थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि कटारपुर निवासी हसीन पुत्र शमीम ने उसकी 15 साल बेटी के साथ जबरन दुराचार किया है। किशोरी को बहला फुसलाने में फरीदा पत्नी इकराम ने साथ दिया। किशोरी डर के कारण चुप हो गई। लेकिन जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसके गर्भवती होने की जानकारी चिकित्सकों ने दी। पुलिस ने इस संवेदनशील प्रकरण में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों पर नजरे गढ़ा दी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। लेकिन एक नाबालिग बच्ची के जीवन पर संकट गहरा गया है।