सैनी समाज की कार्यकारिणी का विस्तार: समाजसेवी अनमोल को प्रदेश संगठन मंत्री और जगवीर बनने सचिव




विजय कुमार बंसल:

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की कार्यकारिणी का आज विस्तार किया। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला संयोजक और विकासनगर से वरिष्ठ साहित्यकार गुरु रविंद्र सैनी( प्रधानाचार्य गुरु रामराय इंटर कालेज सहसपुर), वरिष्ठ समाजसेवी यशपाल सैनी एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामनाथ सैनी सेवानिवृत(AE)सिंचाई विभाग को संगठन का उत्तराखंड प्रदेश संरक्षक मनोनी किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ समाजसेवी अनमोल सैनी को प्रदेश संगठन मंत्री और जगवीर सैनी को प्रदेश सचिव तथा अमित सैनी को जिला संयोजक देहरादून बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव राजीव सैनी जी के द्वारा किया गया। संगठन की ओर जिला संयोजक हरिद्वार आदेश सैनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय सैनी ने संगठन की कार्यशैली और उद्देश्यों को विस्तार से बताते हुए सम्मानित सभी संरक्षक गण एवं देहरादून जिले के जिला संयोजक अमित सैनी को कार्यकारिणी निर्माण करने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन प्रचारक मास्टर रजनीश सैनी ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में बताया कि सभी प्रदेश संरक्षक उत्तराखंड और संगठन के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से पूरे प्रदेश में सैनी समाज को संगठित और जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए रविंद्र सैनी एवं यशपाल सैनी व अनमोल सैनी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन निस्वार्थ भाव से समाज को जागरूक करने का कार्य करेगा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *