हरिद्वार में सेवा सप्ताह के रूप में ​मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस




नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हरकीपैड़ी पर बनाया गया। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हर की पैड़ी पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया तथा पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन्नति और दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनु कक्कड़, पूर्व पार्षद राहुल कांडपाल, नरेश शर्मा, विनोद मिश्रा, संगीत मदान, गगन नामदेव, विक्की आडवाणी, रमेश गौड़, उज्जवल पंडित, विकी अरोड़ा, हनी शर्मा, शोभानु भारद्वाज, दीपक ठाकुर, कुणाल चौटाला, सुनील, पंकज अरोड़ा, सर्वजीत सिंह काका, मुकेश ठाकुर, गोल्डी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की मंगल कामना की। वही दूसरी ओर पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने नया हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम घाट पर मां गंगा का रुद्राभिषेक किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।

    

चंडी घाट स्थित चिदानंद कुष्ठ आश्रम और कुष्ठ बस्ती में जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए। कोतवाली नगर के पास शहीद पार्क में वृक्षारोपण भी किया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं।

   

उनकी दीर्घायु की कामना के लिए जगह-जगह वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति और रोगियों में फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जनसेवा के माध्यम से इस देश में कई ऐसे आंदोलन चलाए हैं जिससे न केवल समाज को अपितु पूरे देश को इसका लाभ मिल रहा है। आज स्वच्छता एक आंदोलन बन गया है। इसका श्रेय भी देश के प्रधानमंत्री जी को जाता है भाजपा के जिला महामंत्री और सेवा सप्ताह के जिला संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे विलक्षण प्रतिभा के धनी नरेंद्र मोदी ने आज देश में जन सरोकारों से जोड़ करके देश में नए परिवर्तन की जो शुरुआत की है। निश्चित रूप से उसका लाभ बहुत जल्दी देश की जनता को मिलेगा आज मोदी जी के रूप में एक युगपुरुष इस देश को मिला है जिसने इस देश के विकास को और चार चांद लगाने का काम किया है उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि मोदी जी शतायु हो और इसी प्रकार वर्षों वर्षों तक हिंदुस्तान का नेतृत्व कर सके।   भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु कक्कड़ ने कहा कि मोदी जी ने तीन तलाक जैसे विषय को एक कानून बनाकर महिलाओं का भी सम्मान किया है इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंडल महामंत्री तरुण नय्यर, कामिनी सडॉना, चंद्रकांत पांडे, अनिरुद्ध भाटी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पार्षद विनीत जौली, महेश गौड़, गौरव भारद्वाज, डॉ जनविंद्र चौहान, बृजेश चौधरी, भूपेंद्र निगम, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *