नवीन चौहान.
कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां कमिश्नर आवास के पास प्लास्टिक की तीन बोरियों में एक शव के तीन टुकड़े भरकर किसी ने फेंक दिये हैं। तीन टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के तीनों टुकड़े अपने कब्जे में ले लिये हैं। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैंं
जानकारी के अनुसार ये बोरियां शनिवार सुबह पुलिस को गश्त के दौरान कर्नलगंज थाना इलाके में पुलिस कमिश्नर आवास के पास लाल इमली के पीछे पड़ी मिलीं। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक ने हरा लोवर और पूरी बाह की शर्ट पहन रखी थी। सुबह लगभग दस बजे कर्नलगंज थाने में तैनात एसएसआई रघुवर सिंह टीम के साथ बैंकों की जांच करने निकले थे।
बताया गया कि इसी दौरान जब वह लाल इमली की तरफ पहुंचे तो रोड से लगभग 100 मीटर पहले बिजली के पोल के नीचे तीन सफेद बोरियां दिखीं। संदिग्ध बोरियां देखकर थाने में सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर कर्नलगंज संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और बोरियां खुलवाकर देखीं तो शव के टुकड़े मिले।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया देखने में युवक की उम्र 27 साल के आसपास लग रही है। हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है। शव के टुकड़े प्लास्टिक मे इस तरह से पैक किये गए थे जिससे खून बाहर न निकले। घटना के खुलासे और युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस की टीम तीनों को लगाया गया है।
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण
- राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी स्कूल से मिला जूडो का प्रशिक्षण
- कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का डीएवी देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा




