सितारगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को तमंचे और अवैध स्मैक के साथ पकड़ा




विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर के थाना सितारगंज पुलिस ने जनपद में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बदमाशों पर शिकंजा कसने का सिलसिला जारी रखा हुआ है। इसी क्रम में सितारगंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को अवैध तमंचा और स्मैक भी बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निर्देशन में थाना सितारगंज/नानकमत्ता व STF कुमायूँ की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक- 20.12.2022 को पुलिस टीम द्वारा वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने खेत ग्राम रनसाली से थाना सितारगंज में पंजीकृत FIR NO- 179/2022 धारा 8/21/26/60 NDPS ACT में वांछित/ईनामी चल रहे अभियुक्त कुलदीप सिंह पत्र मख्तयार सिंह निवासी पसहैनी, थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से 06.35 ग्राम अवैध स्मैक व एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के तथा सह अभियुक्त सिमरन सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी बिचई, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-316/2022 धारा 8/21/29/60 NDPS ACT व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *