चारधाम यात्रा में अब तक 22908 यात्रियों ने कराया पंजीकरण








Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के नौवें दिन चारधाम यात्रा के लिए 3539 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
चारधाम यात्रा में यमनोत्री धाम के लिए 783, गंगोत्री धाम के लिए 789, केदारनाथ धाम के लिए 980, बद्रीनाथ धाम के लिए 987 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। इस तरह कुल 3539 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए नौवें दिन अपना पंजीकरण कराया गया। नौवें दिन में ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 22 हजार 9 सौ 8 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया है।