संजीव शर्मा.
नहर में कूद कर जान देने के लिए कूदे एक व्यक्ति को यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। यह सिपाही एसपी के कैम्प कार्यालय पर तैनात हैं। इस सिपाही द्वारा नहर में डूब रहे व्यक्ति को बचाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिपाही का नाम मोहित है। मोहित के अनुसार उसे सूचना मिली कि कोई व्यक्ति अपनी जान देने की नीयत से नहर में कूद गया है। वह उस समय पास में ही थी, जैसे ही उसने देखा की नहर में एक व्यक्ति डूब रहा है उसने तुरंत नहर में छलांग लगा दी। डूब रहे युवक के पास वह तैर कर पहुंचा और किसी तरह उसे नहर से बाहर निकाला। तब तक पीवीआर को भी सूचना दे दी गई थी। बाद में इस व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया गया जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

पुलिसकर्मी का यह लाइव रेस्क्यू का वीडियो पास में खड़े युवको ने अपने फ़ोन में उतार लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। मोहित कुमार का रेस्क्यू का यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस साहसिक कार्य से पुलिसकर्मी मोहित कुमार की खूब प्रशंसा हो रही। एसपी शामली ने भी इस बहादुर पुलिसकर्मी की प्रशंसा की है।
- चलती कार में लगी आग, चालक से सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
- रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया गया मुक्त
- रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन
- शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया कई बार दुष्कर्म, गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ: मदन कौशिक



