ड्यूटी पर मुस्तैद मिली महिला कांस्टेबल को एसएसपी मंजूनाथ ने दिया इनाम, वुमन आफ द मंथ की हुई शुरूआत




नवीन चौहान.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर टीसी मंजूनाथ ने महिला कांस्टेबल को किया पुरस्कृत किया। उसको यह इनाम डयूटी पर पूरी तरह मुस्तैद रहने और वर्दी का टर्नआउट अच्छा रहने पर दिया गया। इसी के साथ एसएसपी ने जनपद में महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु वुमन ऑफ द मंथ की शुरुआत की।

एसएसपी 25 अप्रैल को थाना खटीमा पर पंजीकृत FIR NO-80/2022 धारा 392/342/411/120.B.420/465/467/471.IPC व 3/25.A.ACT बनाम नरेन्द्र कुमार आदि के खुलासे के लिए जनपद उधमसिंह नगर की कोतवाली खटीमा पर आए थे। सन्तरी ड्यूटी में नियुक्त महिला आरक्षी 359 ना0पु0 सुनीता रावत द्वार विभागीय अभिवादन किया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला आरक्षी के द्वारा दी गयी सलामी, टर्नआउट, ड्यूटी में सर्तकता देखकर उक्त महिला कांस्टेबल की भूरी भूरी प्रशंसा कर नगद पारितोषिक से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

महिला आरक्षी द्वारा सन्तरी ड्यूटी के अतिरिक्त थाना स्थानीय में कार्यलेख, आर0टी0सैट, मालखाना सहायक, सीएम हेल्पलाईन, आनलाईन चरित्र सत्यापन, आनलाईन 112 कार्यों का निष्ठा पूर्वक कार्यों का निर्वहन किया जाता है। थाना पर आने वाले आगुन्तक गणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाता है।

इसके अतिरिक्त महिला आरक्षी द्वारा थाना में पंजीकृत अभियोगों से संबधिंत महिलाओं की बरामदगी दबिश हेतु गैर राज्यों में पुलिस टीम के साथ जाकर सकुशल बरामदगी करायी गयी हैं। एसएसपी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वुमन ऑफ द मंथ पुरस्कार की नई शुरुआत की गई।

इस पुरस्कार हेतु सर्वप्रथम महिला कांस्टेबल सुनीता रावत को चयनित किया गया। एसएसपी द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत से विभाग की महिला अधिकारी/कर्मचारी का उत्साहवर्धन हुआ है तथा इस प्रोत्साहन से महिला अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यों को और अधिक दक्षता व उत्साह के साथ करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *