news 127, हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 35 साल के युवक ने फांसी लगा ली। युवक की पहचान नितिन कुमार पुत्र अनिल कुमार के तौर पर हुई है। लोगों का कहना है कि जब नितिन ने दरवाजा नहीं खोला तो दीवार चढ़कर लोगों ने अंदर झांकर देखा, अंदर नितिन फांसी पर लटका था।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी। हालांकि बाद में युवक के नशे का आदी होने के कारण उस पर कोई एक्शन नहीं लिया था। वहीं दो दिन बाद युवक ने फांसी लगा ली। युवक काफी समय से नशा कर रहा था।
वहीं दूसरी ओर सिडकुल थाना क्षेत्र के राम धाम कॉलोनी ब्रह्मपुरी में विवाहिता लता ने फांसी लगा ली। घटना रविवार की है, पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाहिता लता का पति सचिन से अक्सर मन मुटाव रहता था और गृह क्लेश के चलते लता ने फांसी लगा ली।




