न्यूज 127, मेरठ।
कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा क्षेत्राधिकारी मवाना, क्षेत्राधिकारी किठौर तथा थाना प्रभारी मवाना, बहसूमा, परीक्षितगढ़ एवं किठौर के साथ थाना बहसूमा, मवाना, परीक्षितगढ़ व किठौर क्षेत्रान्तर्गत नहर पटरी कांवड़ मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग, डायवर्जन प्वाइंट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, कांवड़ सेवा शिविरों से समन्वय स्थापित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद मेरठ पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
कांवड़ यात्रा मार्ग का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया निरीक्षण




