नवीन चौहान.
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच मांगों को लेकर हुई वार्ता बेनीताजा रही। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक चली बैठक में कोई हल नहीं निकल पाया। जिसके बाद किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया।
किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच सोमवार देर रात तक चली मैराथन बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर बात अटक गई।
किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। बैरिकेट लगाकर रास्ते बंद किये गए हैं। पंजाब के किसान नेताओं ने सुबह 10 बजे दिल्ली कूच का ऐलान किया है।