विदाई समारोह में साथियों से बोले कप्तान, “उम्र सिर्फ एक तारीख है, बस मन को बूढ़ा मत होने देना”




नवीन चौहान.
अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से कुछ पल निकाल कर सेवानिवृत्त हो रहे हरिद्वार पुलिस के आठ साथियों के सम्मान में आयोजित विदाई कार्यक्रम में पहुंचे DIG/SSP हरिद्वार डॉ योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इतने लंबे वक्त तक खाकी पहन जनता की सेवा करने के लिए शाबाशी देते हुए उनके निरोगी जीवन की मंगलकामना की व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे साथियों को उम्र किनारे रख अपने अधूरे सपनों को पूरा करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस कार्यालय स्थित मिटिंग हॉल मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

ये कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
{1} SI देवेन्द्र असवाल:-
दिनांक 01.07.1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये देवेन्द्र असवाल अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के दम पर वर्ष 2012 में वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 व तत्पश्चात उ०यनि० पद पर पदोन्नति हुए। मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी श्री देवेन्द्र असवाल द्वारा पुलिस विभाग में 39 वर्ष 11 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है और अनेक बार अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

{2} SI लाल सिंह:-
दिनांक 01.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त को दिनांक 05.11.1998 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0, दिनांक 11.02.2011 को उ0नि0(वि0श्रे0) एवं वर्ष 31.10.21 में उ0नि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। लाल सिंह मूल रूप से जनपद बागपत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 37 वर्ष 08 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय -समय पर पुरस्कृत किया गया है।

{3} HCP चरण दास:-
दिनांक 01.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त दिनांक 02.03.2009 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। चरण दास मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 37 वर्ष 08 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।

{4} HC कमल राम:-
दिनांक 10.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त दिनांक 28.10.2010 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। श्री कमल राम मूल रूप से जनपद चमोली के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 37 वर्ष 08 माह 20 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय -समय पर पुरस्कृत किया गया है।

{5} HC सुनील कुमार:-
दिनांक 01.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त दिनांक 18.11.2009 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। श्री सुनील कुमार मूल रूप से जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 37 वर्ष 08 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय -समय पर पुरस्कृत किया गया है।

{6} HCP भुवनेश्वरी नौटियाल:-
दिनांक 01.08.1986 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त दिनांक 11.02.2011 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। भुवनेश्वरी नौटियाल मूल रूप से जनपद देहरादून के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 35 वर्ष 10 माह 29 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय -समय पर पुरस्कृत किया गया है।

{7} HCP राकेश कुमार:-
दिनांक 31.08.1981 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त दिनांक 11.02.2011 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। राकेश कुमार मूल रूप से जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। इऩके द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 10 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

{8} अनुचर बिल्लू:-
मूल रूप से जनपद हरिद्वार के मूल निवासी बिल्लू दिनांक 05.09.1980 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुये। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 31 वर्ष 09 माह 25 दिवस की सेवा की गयी है। इस दौरान पुलिस विभाग के कई उतार-चढाव के गवाह रहे बिल्लू जी को अधिकारीगण ने अनेक दफा उनके बेहतरीन कार्य के लिए पुरुष्कृत भी किया।

पुलिस विभाग में लंबे सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत्ति के इस भावुक पल पर सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को उपस्थित पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे ताउम्र उत्तराखण्ड पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। उनको तथा उनके परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की जरुरत पड़ने पर पुलिस विभाग हर संभव मदद को साथ खड़ा रहेगा।

उक्त अवसर पर ASP संचार, ASP/CO लाईन, CO सिटी, CO ऑप्स, CO महिला सुरक्षा व सेवा निवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारी के परिजन एंव अन्य पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *