डॉक्टर ने जिंदा महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों ने किया हंगामा




नवीन चौहान.
इलाज के लिए भर्ती एक महिला को जिंदा होने पर भी डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने जब महिला के शरीर मेें हरकत देखी तो उसने डॉक्टर को ​बताया, जिसके बाद उसका फिर से इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर की इस लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा भी किया।

यह घटना ग्वालियर ट्रामा सेंटर की है। यहां एक्सीडेंट में घायल एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो उसे अपनी पत्नी के शरीर में हरकत का अहसास हुआ उसने हंगामा कर दिया। जिसके बाद महिला को दोबारा भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया।

महिला का नाम जामवंती बताया गया है। वह महोबा के उमरई निवासी नृपत की पत्नी है। 24 फरवरी को वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए ग्वालियर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इस पूरे मामले में नोडल अधिकारी ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *