त्रिवेंद्र सिंह रावत के सरल व्यक्तित्व को देखकर अभिभूत हो उठी हरिद्वार की जनता




काजल राजपूत.
पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के सरल व्यक्तित्व को नजदीक से देखकर हरिद्वार की जनता अभिभूत हो उठी। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर पुष्प वर्षा की और फूलमालाओं से लाद दिया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने गले से तमाम मालाओं को उताकर अपने समर्थकों को तोहफे दिया। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और रोड़ शो को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार हरिद्वार आगमन से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के वीर शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। करीब साढ़े 11 बजे पुरकाजी बार्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ओर रोड़ शो आरंभ किया। सैंकड़ों वाहनों के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत खुली जीप में सवार होकर अपने समर्थकों को अभिवादन करते हुए मंगलौर, कलियर, रूड़की, बहादराबाद के बाद हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश और देहरादून पहुंचे।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौराहों पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऊपर पुष्पवर्षा की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, नगर विधायक मदन कौशिक, भाजपा नेता मुनीष सैनी, देशराज कर्णवाल, हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग, ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगई, देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रोड़ शो को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *